Govardhan Puja 2020: गोवर्धन पूजा व्रत कथा | गोवर्धन पूजा की कहानी | Boldsky

2020-11-14 110

हिंदू धर्म में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा (govardhan puja) की जाती है। इस पर्व में प्रकृति के साथ मनुष्य का सीधा संबंध दिखाई देता है। इस पर्व से जुड़ी एक लोककथा है। एक समय की बात है श्रीकृष्ण अपने मित्र ग्वालों के साथ पशु चराते हुए गोवर्धन पर्वत जा पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि बहुत से व्यक्ति एक उत्सव मना रहे थे। श्रीकृष्ण ने इसका कारण जानना चाहा तो वहाँ उपस्थित गोपियों ने उन्हें कहा कि आज यहाँ मेघ व देवों के स्वामी इंद्रदेव की पूजा होगी और फिर इंद्रदेव प्रसन्न होकर वर्षा करेंगे, फलस्वरूप खेतों में अन्न उत्पन्न होगा और ब्रजवासियों का भरण-पोषण होगा। यह सुन श्रीकृष्ण सबसे बोले कि इंद्र से अधिक शक्तिशाली तो गोवर्धन पर्वत है जिनके कारण यहाँ वर्षा होती है और सबको इंद्र से भी बलशाली गोवर्धन का पूजन करना चाहिए। वीडियो में जानें गोवर्धन पूजा व्रत कथा ।

Govardhan Puja is celebrated on 15 November 2020 this year. On the Occasion of Govardhan Puja, Acharya Ajay Dwivedi reveals the Govardhan Puja Vrat Katha In Hindi.

#GovardhanPuja2020 #GovardhanPujaVratKathaInHindi

Free Traffic Exchange